Saj Rahe Bhole Baba निराले दूल्हे में Lyrics

Saj Rahe Bhole Baba Lyrics सज रहे भोले बाबा निराले दूल्हे में लिरिक्स

Saj Rahe Bhole Baba Lyrics

Singer – Lakbir Singh Lakkha


निराले दूल्हे में मतवाले दूल्हे में,

सज रहे भोले बाबा निराले दूल्हे में |

सज रहे भोले बाबा निराले दूल्हे में ||

देखो भोले बाबा की अजब है बात,

चले हैं संग ले कर के भूतों की बारात,

सज रहे भोले बाबा निराले दूल्हे में ||

है भेश निराला, जै हो, पीए भंग का प्याला, जै हो

सर जटा चढ़ाये , जै हो, तन भस्म लगाये, जै हो

ओढ़े मृगछाला, जै हो, गले नाग की माला, जै हो

है शीस पे गंगा, जै हो, मस्तक पे चंदा, जै हो

तेरे डमरुँ साजे, जै हो, त्रिशूल विराजे, जै हो

भूतों की लेके टोली, चले हैं ससुराल,

शिव भोले जी दिगंबर, हो बैल पे सवार,

सज रहे भोले बाबा निराले दूल्हे में ||

नित रहें अकेले, जै हो, शंकर अलबेले, जै हो

हैं गुरु ज़गत के, जै हो, नहीं किसी के चेले, जै हो

है भांग का जंगल, जै हो, जंगल में मंगल, जै हो

भूतों की पलटन, जै हो, आ गयी है बन ठन, जै हो

ले बांग का गठ्ठा, जै हो, ले कर सिल बट्टा, जै हो

सब घिस रहें है, जै हो, हो हक्का बक्का, जै हो

पी कर के प्याले, जै हो, हो गए मतवालें, जै हो

कोई नाचें गावै, जय हो, कोई ढ़ोल बजावे, जै हो

कोई भाव बतलावै, जै हो, कोई मुंह पिचकावे, जै हो

भोले भंडारी, जै हो, पहुंचे ससुरारी, जै हो

सब देख के भागे, जै हो, सब नर और नारी, जै हो

कोई भागे अगाड़ी, जै हो, कोई भागे पिछाड़ी, जै हो

खुल गयी किसी की, जै हो, धोती और साड़ी, जै हो

कोई कूदे खम्भम, जै हो, कोई बोले बम बम, जै हो

कोई कद का छोटा, जै हो, कोई एकदम मोटा, जै हो

कोई तन का लम्बा, जै हो, कोई ताड़ का खम्बा, जै हो

कोई है इक टंगा, जै हो, कोई बिलकुल नंगा, जै हो

कोई एकदम काला, जै हो, कोई दो सिर वाला, जै हो

शर्मा गुण गाए, जै हो, मन में हर्षाये, जै हो

त्रिलोक के स्वामी, जै हो, क्या रूप बनाये, जै हो

भोले के साथी, जै हो, हैं अजब बराती, जै हो

भूतों की ले कर टोली चले हैं ससुराल,

शिव भोले जी दिगंबर हो बैल पे सवार,

सज रहे भोले बाबा निराले दूल्हे में |

निराले दूल्हे में मतवाले दूल्हे में

सज रहे भोले बाबा निराले दूल्हे में ||

Saj Rahe Bhole Baba Lyrics सज रहे भोले बाबा निराले दूल्हे में लिरिक्स

Leave a Comment