Aarti Maa Aarti Navdurga Teri Aarti Lyrics आरती माँ आरती नवदुर्गा तेरी आरती

 

Aarti Maa Aarti Navdurga Teri Aarti Lyrics आरती माँ आरती नवदुर्गा तेरी आरती लिरिक्स

Aarti Maa Aarti Navdurga Teri Aarti Lyrics In Hindi | Aarti Maa Aarti Navdurga Teri Aarti Lyrics

आरती माँ आरती,

नव दुर्गा तेरी आरती।

नव रातो में नव रूपों की,

पूजा करते भारती।

जो भी पूजे नौ दिन

दुर्गे माता कष्ट निवारती॥

आरती माँ आरती, नवदुर्गा तेरी आरती।

आरती माँ आरती, नवदुर्गा तेरी आरती॥

प्रथम रूप में शैलपुत्री,

हिम पर्वत की बेटी।

कलश करे स्थापित,

माँ दुखड़े हर लेती।

निश्चय करके व्रत जो रखते,

उनको मैय्या तारती॥

आरती माँ आरती नव दुर्गा तेरी आरती

आरती माँ आरती नव दुर्गा तेरी आरती

ब्रह्मचारिणी रूप दूसरा,

माँ तप करने वाली।

ज्योतिर्मय है भव्य रूप माँ,

हस्त कमंडल धरी।

ध्यावे जो माँ को

उनके काज संवारती॥

आरती माँ आरती, नवदुर्गा तेरी आरती।

आरती माँ आरती, नवदुर्गा तेरी आरती॥

चंद्रघंटा माँ तीसरी शक्ति

रूप है मंगल कारी।

मस्तक चंदा, शस्त्र हाथ में

करती शेर सवारी।

युद्ध को आतुर निर्भय देवी,

दुष्टों को संहारती॥

आरती माँ आरती, नव दुर्गा तेरी आरती।

आरती माँ आरती, नव दुर्गा तेरी आरती॥

कुष्मांडा माँ चौथी मैय्या,

जग को रचने वाली।

अन्धकार में माँ की हंसी,

सृष्टि रोशन कर डाली॥

सारे जहां की ऋद्धियाँ सिद्धियां,

भक्त की झोली डालती॥

आरती माँ आरती, नव दुर्गा तेरी आरती।

आरती माँ आरती, नव दुर्गा तेरी आरती॥

पंचम रूप स्कन्दमाता,

चार भुजाओं वाली।

वाहन इसका सिंहबोध,

भगवान खिलाने वाली।

माँ की पूजा करता जो है,

पुत्र की तरह दुलारती॥

आरती माँ आरती, नवदुर्गा तेरी आरती।

आरती माँ आरती, नवदुर्गा तेरी आरती॥

कात्यायनी माँ छटा रूप है,

ब्रज मंडल की देवी।

रूप ना जिसका वरणा जाए,

अभय दान है देती।

चारो फल पूजा के मिलते,

तेज की होती प्राप्ति॥

आरती माँ आरती, नवदुर्गा तेरी आरती।

आरती माँ आरती, नवदुर्गा तेरी आरती॥

सप्तम काली कालरात्रि,

गले चमकती माला।

हाथ में माँ के खंडा चमके,

स्वासो में है ज्वाला।

दुष्ट दलन है करती माता,

भक्तो को उबारती॥

आरती माँ आरती, नव दुर्गा तेरी आरती।

आरती माँ आरती, नव दुर्गा तेरी आरती॥

अष्टम शक्ति चंद्र सामना,

गौरवर्ण महागौरी।

श्वेत वस्त्र है श्वेत आभूषण,

बैल की करे सवारी।

पाप ताप संताप मिटाती,

नैय्या पार उतरती॥

आरती माँ आरती, नव दुर्गा तेरी आरती।

आरती माँ आरती, नव दुर्गा तेरी आरती॥

नौवा रूप एक तेज पुंज है,

नारी रूप बनाया।

सभी शक्तियां मिल के,

भगवती दुर्गा रूप बनाया।

शेर सवारी सारी खुशियां,

भक्तो पे है वारती॥

आरती माँ आरती, नवदुर्गा तेरी आरती।

आरती माँ आरती, नवदुर्गा तेरी आरती॥

जो भी करे नित माँ की पूजा,

प्रेम से ज्योत जगाये।

जब भी कोई संकट दिखता,

माँ ही पार लगाए।

भक्तो को बिन मांगे मिलता,

गा कर माँ की आरती॥

आरती माँ आरती, नवदुर्गा तेरी आरती।

आरती माँ आरती, नवदुर्गा तेरी आरती॥

नव रातो में नव रूपों की, पूजा करते भारती।

आरती माँ आरती, नव दुर्गा तेरी आरती।

आरती माँ आरती,

नव दुर्गा तेरी आरती।

Aarti Maa Aarti Navdurga Teri Aarti Lyrics आरती माँ आरती नवदुर्गा तेरी आरती लिरिक्स

Leave a Comment